Like on FB

Monday, 31 July 2017

निष्काम कर्म के लिए हमे अपने गुरुदेव द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलना है

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻
🌻*🌷*🌷*🌷*🌻
🌻"पूज्य पापाजी की वचनो की श्रृंखला की 
🌻* पांचवी कड़ी * की प्रस्तुति–
🌻"निष्काम कर्म के लिए हमे अपने गुरुदेव द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलना है।इसके लिए परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज ने अपने शिष्यो/भक्तो के बीच सदाचार एवम् कर्तव्य पालन के मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत करने का सरल एवम् सुगम मार्ग रखा,जो अध्यात्म मार्ग की पहली सीढ़ी है।अर्थात उसका आधारस्तम्भ है।जिस पर चलने से साधक कभी पथभ्रष्ट नही हो सकता है।
हमे सबके प्रति अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से पालन करते हुए जीवन जीना है।लोग हमारे प्रति क्या भाव रखते है इससे प्रभावित नही होना है।अपना कर्तव्य करते हुए अपने हर कर्म को अपने गुरुदेव को समर्पित करना है।
यह इतना आसान नही होता।क्योकि जब हमें response अच्छा नही मिलता तो मन उद्वेलित हो जाता है।इसके लिए पूज्य गुरुदेव से प्रार्थना करते हुए शक्ति मांगनी चाहिए कि "हे गुरुदेव ! हम सबके प्रति अपना कर्तव्य पालन करने में सक्षम हो।
अपने अहं को त्यागकर निष्काम भाव से कर्म करना है।निष्काम भाव से कर्म करने से हम कर्मफल के बन्धन से मुक्त रहते है।
जब हम अपने सभी कर्मो को गुरुदेव को समर्पित करते हुए करते है।.................(क्रमशः)"🌻
🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।🌷*🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻🌻

No comments:

Post a Comment