🌻"परम् पूज्य चच्चा जी ने सदगुरु की महानता व उनकी प्राप्ति के बारे में निम्नलिखित वाणी अपनी पुस्तक "गृहचर्या में नर नारी सहयोग" में व्यक्त की है:–
🌻"1–भवसागर से पार होने के लिए सद्गुरु की आवश्यकता है।सद्गुरु के परामर्श और आध्यात्मिक प्रकाश द्वारा साधक अपने परम लक्ष्य तक पहुँचने में समर्थ होता है।
🌻"2–बाहर के गुरु अनेक विषयो पर उपदेश देते है परन्तु सद्गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है।
🌻"3–सद्गुरु का वास हमारे अन्तःकरण में सगुण रूप से विराजमान रहते है।उनके प्रकाश में काम क्रोध,मोह,लोभ रूपी अंधकार उसी तरह से अन्तःकरण से भाग जाते है जैसे दिन के प्रकाश में चमगादड़ व उल्लू भाग जाते है।"
🌻
No comments:
Post a Comment