Like on FB

Friday, 20 January 2017

सद्गुरु की कृपा अभूतपूर्व है।इससे मानवीय कमिया व् कमजोरिया ईश्वरीय विभूतियो व उपलब्धियों में बदल जाती है

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻
🌻*-🌷-🌷-🌷-* 
🌻
परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के अनन्य भक्त परम् पूज्य पापाजी ने सत्संग के दौरान-

🌻"सद्गुरु के महत्व"🌻
पर बताते हुए कहा कि-


🌻"सद्गुरु की कृपा अभूतपूर्व है।इससे मानवीय कमिया व् कमजोरिया ईश्वरीय विभूतियो व उपलब्धियों में बदल जाती है।सद्गुरु की कृपा बड़ी रहस्यमयी होती है।जीवन की विपरीत दशा में भी गुरुवर की आज्ञा का निष्ठा पूर्वक पालन साधक को गुरु कृपा का सहज अधिकारी बनाता है।साधनामय जीवन की सर्वोच्च व्याख्या प्रस्तुत करनी हो तो उसका सार यही होगा कि-साधक का गुरुदेव में समर्पण,विसर्जन एवम् विलय।अनन्य चिंतन की निरन्तरता साधक में सद्गुरु के प्रति समर्पण को सुगम बनाती है।जो गुरुभक्ति की डगर पर चलने का साहस करते है उन्हें आगे बढ़ते ही बहुत से साधना से सम्बंधित सत्यों का साक्षात्कार होता है वे जानने लगते है कि सद्गुरु ही साधक है,वही साधना हैं और अंततः वे ही साध्य हैं।मन से सद्गुरु का चिंतन-स्मरण,हृदय से अपने गुरु की भक्ति,वाणी से उनके पावन नाम का जप एवम् शरीर से उनके आदेशो का निष्ठा पूर्वक पालन करने से समस्त दुर्लभ आध्यात्मिक विभूतिया अनायास ही मिल जाती है।"🌻


🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।🌷*🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻🌻🌻

No comments:

Post a Comment