परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज सदाचार पर विशेष महत्व देते थे ..
🌻🌻🌻🌻🌻🌻 🌻***~ॐ~***🌻 🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻 🌻*-🌷-🌷-🌷-* 🌻 परम पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के अध्यात्म मार्ग एवम् जीवन दर्शन के बारे में बताते हुए पूज्य पापाजी ने आगे बताया कि- 🌻"परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज सदाचार पर विशेष महत्व देते थे।वे कहते थे कि बिना सदाचार के ईश्वर भक्ति सम्भव नही है।उनकी समस्त साधना सदाचार एवम् कर्तव्य पालन पर आधारित थी।सदाचार से मनुष्य का पवित्रीकरण हो जाता है और सदाचार का पालन करते हुए स्वतः उसके कदम अध्यात्म की ओर बढ़ने लगते है।पूज्य गुरुदेव ने प्रतिकूल एवम् अनुचित आचरण पर क्षोभ एवम् आक्रोश के स्थान पर प्रेम एवम् करुणा के व्यवहार की प्रतिष्ठा की ,जिसका प्रभाव दोषी व्यक्ति पर पश्चाताप के रूप में पड़ता था और इस पश्चाताप की अग्नि में उसके पाप नष्ट ही जाते थे और वह पवित्र हो जाता था।"🌻 🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।🌷*🌻 🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻
No comments:
Post a Comment