Like on FB

Saturday, 31 December 2016

परम् पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में कोटि कोटि प्रणाम

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻
🌻*-🌷-🌷-🌷-*🌻

परम् पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में कोटि कोटि प्रणाम।

🌻*"पधारो नाथ पूजा को,
हृदय मन्दिर सजाया है।
तुम्हारे वास्ते आसन ,
विमल मन का बिछाया है।
पधारो नाथ पूजा को.............
सजाई आरती हमने ,
अमित अनुराग की गुरुवर।
नया नैवद्य कीर्तन का
परम् रुचिकर लगाया है।
पधारो नाथ पूजा................


🌻🌷*परम पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।*🌷🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻

Friday, 30 December 2016

परम् पूज्य पापाजी की सत्संग के दौरान चर्चा

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻
🌻*-🌷-🌷-🌷-*🌻
परम् पूज्य पापाजी ने सत्संग के दौरान बताया कि-  

🌻"मानव शरीर धारण करने पर समर्थ सद्गुरु की प्राप्ति हो जाना परमात्मा की असीम दया व् कृपा है।सद्गुरु की प्राप्ति के पश्चात उनकी आज्ञा का पालन करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।सन्तों ने अपने जीवन में तमाम कष्ट सहकर जो मार्ग प्रस्तुत किये है उनपर चलकर प्रत्येक व्यक्ति सहजता से इस भवसागर को पार कर सकता है।परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज ने एक अत्यंत सरल एवम् सहज मार्ग अपने भक्तो के समक्ष रखा जिस पर चलकर सुगमता से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।"🌻............................................................
परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के उपदेश उनके अमृत वचन जो सदाचार एवम् कर्तव्य पालन पर आधारित है ,समय समय पर प्रस्तुत किये जा रहे है।जो भी जिज्ञासु एवम् अध्यात्म मार्ग पर चल रहे है वे उनके इन उपदेशो एवम् आदर्श वचनो को जीवन में उतारकर इस मार्ग पर सुगमता से आगे बढ़ सकते है।.........
परम् पूज्य पापाजी ने सत्संग की समाप्ति पर कहा कि-.🌻"आज के समाज में नैतिकता की स्थापना के लिए भी पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के उपदेश अत्यंत प्रासंगिक है उन्हें जीवन में उतारकर एक सुसंस्कृत समाज की स्थापना की जा सकती है।अतः मेरा आप सबसे विनम्र निवेदन है कि परम् पूज्य गुरुदेव श्रीचच्चा जी महाराज के उपदेशो को स्वयम अपने जीवन में उतारे तथा अपने परिवार वालो एवम् सम्पर्क में आने वालो को उनके उपदेशो एवम् आदर्श जीवन चरित से अवगत कराये जिससे जन कल्याण हो एवम् सुसंस्कृत समाज का निर्माण हो सके।"🌻
🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।🌷*🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻🌻🌻