Like on FB

Thursday, 8 June 2017

पूज्य चच्चा जी महाराज के उपदेश सदाचार एवम् कर्तव्य के साथ साथ व्यवहारिक दृष्टि से आदर्श जीवन के लिए उच्चकोटि के है

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻
🌻*-🌷-🌷-🌷-*🌻
🌻"परम् पूज्य पापाजी परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के अनन्य भक्तो में से थे।उन्होंने पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के एक एक अमृत वचनो को अपने जीवन में उतारकर हम सबके समक्ष एक अद्भुत मिसाल कायम की,तथा समय समय पर सबको उनके उपदेशो को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
पूज्य चच्चा जी महाराज के उपदेश सदाचार एवम् कर्तव्य के साथ साथ व्यवहारिक दृष्टि से आदर्श जीवन के लिए उच्चकोटि के है। 
पूज्य पापाजी का यह कहना है कि पूज्य गुरुदेव के उपदेशो को आत्मसात कर प्रत्येक आध्यात्मिकता को प्राप्त कर सकता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज पूज्य गुरुदेव द्वारा दिये गये उपदेशो के कुछ अंश प्रस्तुत है--
🌻व्यवहार में सत्य और प्रिय शब्दों का प्रयोग करने के लिए किसी मन्त्र,जाप ध्यान अथवा किसी अभ्यास का साधन प्रतिदिन नियत समय पर निश्चित समय तक करना आवश्यक है।🌻
🌻घर की प्रत्येक वस्तु को साफ सुथरी तथा ठीक ठीक स्थान पर रखना चाहिये और सब घर वालो को ऐसा ही करने के लिए प्रेम भाव से आदेश करते रहना चाहिए।
🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।🌷*🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻🌻

No comments:

Post a Comment