Like on FB

Friday, 10 November 2017

अध्यात्म मार्ग एक ऐसा मार्ग है जो प्रत्येक साधक के विचारो एवम् भावनाओ को पवित्रता एवम् परिमार्जन की ओर अग्रसरित करता है।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः🌻
🌻*-🌷-🌷-🌷*🌻
🌻"परम् पूज्य पापाजी ने सत्संग के दौरान बताया कि–
🌻"अध्यात्म मार्ग एक ऐसा मार्ग है जो प्रत्येक साधक के विचारो एवम् भावनाओ को पवित्रता एवम् परिमार्जन की ओर अग्रसरित करता है।सबमे एक ही महाज्योति रूप परमात्म चेतना का प्रकाश है।आवश्यकता है स्वयम को उस परमात्म स्वरूप की झलक दिखाने के लिए प्रेरित करने की। 

इस मार्ग की विशेषता है कि इस मार्ग पर आगे चलकर सब एक हो जाते है।

अतः यदि हम किसी एक को गुरु मानकर उन पर पूर्ण समर्पित भाव से उनके हो जाते है तो उनके गुरु और उनसे सम्बंधित इस मार्ग के सभी सन्तों की कृपा हमारे ऊपर स्वतः बरसने लगती है।अंततः सभी कड़िया ऊपर जाकर तो एक ही परमसत्ता में विलीन हो जाती है।
अतः थोड़े से प्रयास और लगन से जब हम इश्वरोन्मुख होते है तो हमारे करोड़ो जन्मों के पापो का नाश हो जाता है और हम इस संसार के आवागमन से मुक्त हो सकते है –
🌻"सन्मुख होहि जीव मोहि जबही,
जन्म कोटि अघ नासहिं तबही।"🌻
🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव् सब पर कृपा करे।🌷*🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻🌻

Thursday, 9 November 2017

आज समाज के परिवेश को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हम सब परम् पूज्य सदगुरुदेव श्री श्री लालाजी साहब एवम् परम् पूज्य गुरुदेव श्री श्री चच्चा जी साहब के पूरे जीवन को आत्मसात करे,ह्र्दयगंम करे

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🌻***~ॐ~***🌻
🌻*श्री गुरुवे नमः*🌻
🌻*-🌷-🌷-🌷-*🌻
🌻"परम् पूज्य पापाजी ने अपने अमृत वचन में सत्संग के दौरान बताया कि-

🌻"आज समाज के परिवेश को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हम सब परम् पूज्य सदगुरुदेव श्री श्री लालाजी साहब एवम् परम् पूज्य गुरुदेव श्री श्री चच्चा जी साहब के पूरे जीवन को आत्मसात करे,ह्र्दयगंम करे।

जिस प्रकार से इन समर्थ सद्गुरुदेवो ने जीवन जिया है,जिन सिद्धान्तों पर अपने जीवन काल में आचरण किया है तथा उनके समग्र जीवन दर्शन का व्यवहारिक दर्शन हम सबके सामने हो तो प्रेरणा का अभाव जो आज खटक रहा है वह कुछ कम किया जा सकता है।
अतः परम् पूज्य गुरुदेव के सभी शिष्यो से मेरा विनम्र निवेदन है है कि वे परम् पूज्य गुरुदेव श्री लालाजी महाराज एवम् परम् पूज्य गुरुदेव श्री चच्चा जी महाराज के जीवन दर्शन एवम् उनके द्वारा बताये हुये मार्ग से लोगो को अवगत कराये, तो यह जनहित के लिए उपयुक्त होगा।"🌻
🌻*🌷परम् पूज्य गुरुदेव सब पर कृपा करे।🌷*🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻(क्रमशः)🌻🌻🌻🌻