Like on FB

Tuesday, 1 March 2016

GOD is One - आई० के० एस० , समाधि स्थल, उरई

                                GOD is One संत श्री भवानी शंकर सेवा समिति का यह Logo, परमपिता परमात्मा की सम्पूर्ण व्याख्या करता है जीसस, गुरूनानक देवजी, भगवान कृष्ण, भगवान राम तथा पैगम्बर साहब ने यही संदेश दिया कि रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, पर सभी पहुँचते एक ही जगह हैं अर्थात् मंजिल एक ही है इन सभी महापुरूषों का यही संदेश रहा है कि मानवता की सेवा प्रेम द्वारा ही परमात्मा को पाया जा सकता है




                                इसी संदर्भ में परम पूज्य लालाजी महाराज, परम संत श्री चतुर्भुज सहाय जी, परम संत श्री कृष्णलालजी, परम संत श्री श्याम लालजी आदि महापुरूषों ने भी प्रेम को सर्वोपरि माना और उस परमपिता परमात्मा को पाया जो कि निराकार है परम पूज्य चच्चाजी कहते हैं कि परिवार वालों से प्रेम करना ही ईश्वरीय प्रेम का सबसे सरल सुगम साधन है पूज्य चच्चाजी महाराज से प्रार्थना है कि हम सभी प्रेमीजन भी इसी रास्ते पर चलकर अपनी मंजिल पा लें और अनुभव करें किGOD is One.   

No comments:

Post a Comment